महाराजगंज, अगस्त 28 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेन्द्र चौधरी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले महिला विंग का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स के कार्य में लापरवाही पर उन्होंने नाराजगी जताई। महिला विंग के डिलीवरी वार्ड में बिजली कटने से अंधेरा मिलने पर सीएमओ ने कड़ी आपत्ति की। उन्होंने अधीक्षक को फोन कर बिजली व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद इमरजेंसी का निरीक्षण किया। इमरजेंसी के ड्रेसिंग बॉक्स पर जंग लगी देख सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए उसे तत्काल बदलने का निर्देश दिया। इमरजेंसी में धूल देखकर स्वीपर से हर वक्त साफ करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. फुरकान म...