महाराजगंज, नवम्बर 2 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परतावल में सीएमओ डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। सीएचसी पर चिकित्सकों के निर्धारित समय पर ओपीडी और ड्यूटी पर मौजूद नहीं रहने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदारों को कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने चिकित्सकों को समय से अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की हिदायत दी।निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में जहर खाने का एक मरीज इलाज के लिए पहुंचा था। सीएमओ ने संबंधित चिकित्सक डॉ. उमंग से मरीज की स्थिति और उपचार की जानकारी ली। साथ ही बेहतर इलाज के संबंध में आवश्यक सलाह देते हुए मरीज को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने ...