Maharajganj News: सीएमओ के निरीक्षण में बंद मिला आयुष्मान आरोग्य मंदिर, नोटिस
महाराजगंज, जुलाई 28 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीएमओ के निरीक्षण में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद मिला। एएनएम सेंटर पर एएनएम भी अनुपस्थित मिली। सीएमओ ने सीएचओ और एएनएम से स्पष्टीकरण तलब किया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई होगी।सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह संग डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह आयुष्मान आरोग्य मंदिर और एएनएम सेंटर दरौली पहुंचे। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ताला लकटता मिला। एएनएम सेंटर में एएनएम भी अनुपस्थित मिलीं। सीएमओ ने सीएचओ विनीता पाठक और एएनएम पुनीता पटेल को चेतावनी नोटिस जारी करने के साथ ही तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है। सीएमओ ने बताया कि कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण जारी है। अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.