महाराजगंज, जुलाई 6 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीएमओ डॉ. सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने ग्राम ठूठीबारी के टोला धर्मौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की कमियां सामने आ गईं, जिससे नाराज सीएमओ ने सुधार की हिदायत दी। निरीक्षण के समय स्वीपर नजरीन खातून, चौकीदार अजय यादव तथा करुणेश कुमार गौतम उपस्थित मिले। डॉक्टरों के अभाव में केन्द्र की आपातकालीन सेवाएं प्रभावित मिलीं। इस पर सीएमओ ने अधीक्षक को प्रतिदिन ड्यूटी के अनुसार डॉक्टरों की उपस्थिति का सत्यापन करते हुए अनुपस्थित का वेतन रोकने का निर्देश दिया।सीएमओ ने कहा कि जिस दिन कोई चिकित्सक ड्यूटी पर अनुपस्थित पाया जाएगा, उस दिन का उसका मानदेय बाधित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: स्टाक पंजिक का मिलान न होने पर फटकार उन्होंने ...