महाराजगंज, सितम्बर 8 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीएमओ डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने सीएचसी बृजमनगंज का अचानक निरीक्षण किया। सीएमओ के अचानक पहुंचने से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए मरीजों से भी बातचीत की।सीएमओ ने सबसे पहले ओपीडी और दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं और उपचार के संबंध में जानकारी ली। पैथालॉजी कक्ष और एक्सरे कक्ष का भी निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में व्यवस्थाएं सामान्य रूप से ठीक मिली हैं। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार गुप्ता, डॉ. गिरीश चंद, राजेश कुमार, विदुषी, ममता जायसवाल और विनय कुमा...