Maharajganj News: सीएचसी के औचक निरीक्षण में गंदगी मिली, सीएमओ ने जताई नाराजगी
महाराजगंज, सितम्बर 23 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा का सीएमओ डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और नियमित रूप से साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्धारित यूनिफॉर्म में ड्यूटी करने की हिदायत भी दी।
अस्पताल की सुविधाओं का निरीक्षण सीएमओ के साथ जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वीरेंद्र आर्या भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अस्पताल की ओपीडी, पैथोलॉजी, एक्स-रे कक्ष और दवा कक्ष का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं एवं दवाओं की स्थिति की जानकारी ली। वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली गई। प्रसव कक्ष के निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने प्रसूता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.