महाराजगंज, अक्टूबर 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गांव के मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श नही मिल रहा है। इससे उनकी बीमारी बढ़ने की आशंका अधिक हो गई है। इतना ही नही डॉक्टरों का ई-संजीवनी सेवा लक्ष्य प्रभावित हो गया है। लक्ष्य पूरा नहीं होने पर उन्हें कार्रवाई का डर सता रहा है। गांव के मरीजों को जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी पर तैनात विशेषज्ञ डॉक्टरों से इलाज दिलाने के लिए जिले में 200 हेल्थ वेलनेस सेंटर संचालित हैं। यहां पर कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर(सीएचओ) की तैनाती है। सीएचओ को गांव के मरीजों की स्क्रीनिंग कर ऑनलाइन (ई-संजीवनी सेवा) विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श दिलाना है। डॉक्टर की सलाह पर मरीज दवा और इंजेक्शन लेते है। लेकिन नियमितिकरण और मानदेय वृद्धि व स्थानांतरण की मांग को लेकर सीएचओ बिते मंगलवार से पूर्ण कार्य बहिष्...