महाराजगंज, अगस्त 10 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगर पालिका की ओर से कस्बे में पहली बार एंबुलेंस सेवा शुरू की जा रही है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह एंबुलेंस नगरवासियों को समर्पित की जाएगी।इस सेवा का मुख्य उद्देश्य आपात स्थिति में मरीजों को समय से अस्पताल पहुंचाना है। एंबुलेंस उपलब्ध होने से गंभीर मरीजों और उनके परिजनों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। पालिका के अनुसार जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस से मरीजों के घर से सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उसके बाद महराजगंज से गोरखपुर और गोरखपुर से लखनऊ तक ले जाने की सुविधा मिलेगी। इससे इलाज के लिए बड़े अस्पताल जाने वाले मरीजों को तत्काल परिवहन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: जन्म के समय बीमार नवजात बच्चों को उनके घर के नजदीक मिलेगा इलाज नगरपालिका अ...