Maharajganj News: सिसवा आईपीएल शुगर मिल में बॉयलर पूजन के साथ पेराई सत्र की तैयारी शुरू
महाराजगंज, अक्टूबर 26 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगर स्थित आईपीएल चीनी मिल में सोमवार को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बॉयलर पूजन किया गया। इसके साथ ही मिल में पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों का शुभारंभ हो गया। मिल के प्रधान प्रबंधक दीपेंद्र कुमार ने मुख्य यजमान के रूप में हवन में आहुति दी। इसके बाद बॉयलर में अग्नि प्रज्वलित की गई। पूजन का अनुष्ठान आंच सुरेंद्र तिवारी एवं शैलेष तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया।प्रधान प्रबंधक दीपेंद्र कुमार ने कहा कि पेराई सत्र की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रबंध निदेशक और उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जल्द ही नवंबर माह में गन्ना पेराई सत्र शुरू कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bijnor News: वेव शुगर इंडस्ट्रीज में नवीन पेराई सत्र का हुआ शुभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.