Maharajganj News: सिंदुरिया-झनझनपुर मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल
महाराजगंज, अक्टूबर 5 -- Maharajganj News: झनझनपुर/सिंदुरिया, हिन्दुस्तान टीम। सिंदुरिया-झनझनपुर मार्ग पर पिपरा कल्याण के पास रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। सिंदुरिया निवासी अमरजीत (30) को अधिक चोटें आई हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार कोठीभार थाना क्षेत्र के बेलवा घाट निवासी दिलीप सैनी (39) पत्नी पुनीता (36) के साथ बाइक से जा रहा था। पिपरा कल्याण के पास सामने से आ रही अमरजीत की बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सिंदुरिया थानाध्यक्ष अनूप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.