Maharajganj News: सावन से पहले विशुनपुरवा-कटहरा मार्ग दुरुस्त कराने की उठी मांग
महाराजगंज, जुलाई 24 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा बागापार के टोला विशुनपुरवा से प्राचीन शिव मंदिर कटहरा को जोड़ने वाला मार्ग बदहाल होने से ग्रामीणों व राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों तथा विशुनपुरवा गांव के पास जलभराव के कारण आवागमन जोखिम भरा हो गया है। लगातार हो रही बारिश से हालात और खराब हो गए हैं। सावन माह शुरू होने से पहले ही श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए ग्रामीणों ने मार्ग की तत्काल मरम्मत की मांग उठाई है।जनहित संघर्ष समिति के अध्यक्ष रवींद्र जैन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को प्राचीन शिव मंदिर कटहरा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: क्षतिग्रस्त सड़क लेंगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.