महाराजगंज, अगस्त 10 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सावन माह के दूसरे सोमवार को जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर होते ही श्रद्धालु हाथों में गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा व पूजन सामग्री लेकर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिरों की ओर पहुंचने लगे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से मंदिर परिसर व आसपास का वातावरण शिवमय हो उठा। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: सावन के दूसरे सोमवार को लेकर शिवालयों में तैयारी तेजश्रद्धालुओं की कतार महराजगंज नगर के सिंचाई कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। महिला, पुरुष, युवा व बच्चे बारी-बारी से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करते नजर आए। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा,...