महाराजगंज, सितम्बर 12 -- Maharajganj News: सिन्दुरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सिन्दुरिया स्थित दुर्गा मंदिर पर राहगीरों तथा श्रद्धालुओं को पीने के लिए शुद्ध पानी का वाटर एटीएम प्लांट करीब तीन साल पूर्व मे लगाया गया था। यह पिछले 14 माह से खराब पड़ा है, जिसे बनवाने के लिए कोई सुधि नहीं ले रहा है।क्षेत्र पंचायत से लगा वाटर एटीएम तकनीकी खराबियों के चलते बेकार साबित हो गया है। लगभग 9 लाख रुपये से लगे प्लांट का मंदिर के कार्यकर्ताओं ने दो-दो बार दस-दस हजार रुपये चंदा लगवाकर सही कराया है, लेकिन इसके बाद भी यह बेकार पड़ा है। अब इसे मंदिर परिसर में सुरक्षित कर दिया गया है।बीडीओ मिठौरा राहुल सागर ने बताया कि संबंधित से बात कर इसे सुरक्षित स्थान पर लगवा दिया जाएगा। प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्ता ने कहा कि मंदिर परिसर के वाटर एटीएम खराब होने की जानकारी है...