महाराजगंज, सितम्बर 7 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। साइबर अपराध पर अंकुश लगाने व पीड़ितों को राहत दिलाने के अभियान में थाना फरेंदा पुलिस व साइबर सेल टीम ने ऑनलाइन ठगी के शिकार एक पीड़ित के 54 हजार 740 रुपये उनके बैंक खाते में वापस करा दिए हैं। फरेंदा क्षेत्र के ग्राम डड़वार खुर्द निवासी अभिषेक कुमार पाण्डेय पुत्र स्व. सतीशचन्द्र पाण्डेय के साथ बीते 29 जून को 55 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी हो गई थी। पीड़ित की शिकायत पर फरेंदा पुलिस व साइबर सेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। साइबर सेल टीम के प्रयासों के चलते सोमवार को पीड़ित के खाते में धोखाधड़ी की गई रकम में से 54 हजार 740 रुपये वापस आ गए। डूबी हुई धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस व साइबर टीम का आभार जताया। टीम में उप निरीक्षक अतुल कुमार सिं...