महाराजगंज, अगस्त 19 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई थाना क्षेत्र के रायपुर पंडित गांव में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बगल स्थित नाले में एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक मंगलवार को अपनी ससुराल रायपुर पंडित आया हुआ था। चर्चा है रात में करीब आठ बजे ससुराल वालों से विवाद के बाद घर से बाइक लेकर निकल गया था। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: रायपुर में नाले में मिला युवक का शवमृतक की पहचान मृतक की पहचान गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के घोसीपुरवा निवासी अमरजीत भारती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमरजीत रायपुर पंडित स्थित अपनी ससुराल आया हुआ था। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थिति...