Maharajganj News: सवारी भरी रोडवेज की बस में अचानक लगी आग, बाल बाल बचे
महाराजगंज, नवम्बर 6 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शुक्रवार की शाम को सिन्दुरिया चौराहे पर महराजगंज से निचलौल की तरफ जा रही रोडवेज बस के निचले हिस्से में अचानक आग लग गई। इससे पूरी बस धुंए से भर गई। बस पर बैठे यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए लोगों को किनारे किया।हादसे के बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम, थाना प्रभारी सिन्दुरिया अनूप कुमार तिवारी ने अग्निशमन विभाग की टीम को बुलाया। फायर सर्विस की टीम ने आग पर काबू पाया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि यह बस गोरखपुर से ठूठीबारी जा रही थी। सिन्दुरिया चौराहे पर बस के पहुंचते ही अचानक निचले हिस्से में आग लग गई और यह हादसा हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.