महाराजगंज, अक्टूबर 31 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शुक्रवार की आधी रात लगभग एक बजे श्यामदेउरवा चौराहे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टला। गोरखपुर से महराजगंज की ओर जा रही रोडवेज बस और डीसीएम में जोरदार टक्कर हो गई। गनीमत रही कि दोनों गाड़ियों में सवार बाल-बाल बच गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोडवेज बस सवारी उतारने के लिए श्यामदेउरवा चौराहे पर रुकी थी। यात्री बस से उतर ही रहे थे कि तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही डीसीएम ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस का पिछला हिस्सा और डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आईं, लेकिन कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। सूचना पर श्यामदेउरवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वा...