Maharajganj News: सर्विलांस सेल ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से बरामद किए 35 लाख के 110 मोबाइल
महाराजगंज, जुलाई 21 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने सीईआईआर पोर्टल व अन्य तकनीक माध्यमों के जरिए खोए हुए 110 स्मार्टफोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे हैं। बरामद मोबाइलों की बाजार कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है। मंगलवार को पुलिस कार्यालय में एसपी के निर्देशन में मोबाइल स्वामियों को बुलाकर विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद फोन सुपुर्द किए गए। बरामद फोनों में कई तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक व बिहार के लोगों के हैं। जो दूर-दराज के लोग नहीं आ सके, उन्हें कूरियर या अन्य माध्यमों से मोबाइल भेजे जाएंगे।पिछले 4 माह में 1.25 करोड़ रुपये कीमत के कुल 417 मोबाइल बरामदएसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पिछले 4 माह में अब तक 1.25 करोड़ रुपये कीमत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.