महाराजगंज, जुलाई 18 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मिठौरा ब्लॉक के ग्राम भागाटार की समूह की महिलाओं ने निचलौल तहसील पर प्रदर्शन कर गांव के कोटे की दुकान को निरस्त करने की मांग की है। महिलाओं ने इसको लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम निचलौल को सौंपा है। ग्राम भागाटार निवासिनी फातमा खातून, साफिया, अलीमुन निशा, सहोदरा, दुर्गावती, अर्चना आदि का कहना है कि ये लोग समूह में कार्य करती हैं। इनके समूह की कुछ जिम्मेदार महिलाओं द्वारा सभी को विश्वास में लेकर समूह की रकम को धोखा से निकालकर मनमानी जगह पर खर्च किया गया है। इसको लेकर पूछताछ करने पर ये लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और विवाद करने पर आमादा हैं। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: अधिवक्ताओं ने कोर्ट फीस और नोटरी टिकट उपलब्ध कराने की मांग की महिलाओं ने समूह द्वारा ...