Maharajganj News: समारोह में तीन युवाओं को किया गया सम्मानित
महाराजगंज, सितम्बर 30 -- Maharajganj News: कटहरी, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल ब्लॉक के ग्राम सभा कटहरी स्थित शिव मंदिर में अखिल भारतीय हिंदू परिषद की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और धर्म के प्रचार-प्रसार में योगदान देने के लिए तीन युवाओं को सम्मानित किया गया।जिलाध्यक्ष गौरव दुबे ने समाजसेवी नवीन चौधरी, मिथिलेश कुमार और संजय यादव को संगठन की ओर से प्रशस्ति पत्र भेंटकर उनका नागरिक अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा, उसकी समृद्ध परंपराओं का संरक्षण और समाज को सही मार्ग पर ले जाना ही संगठन का उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि समाज सेवा और धर्म रक्षा के प्रति समर्पित इन युवा भाइयों को सम्मानित कर संगठन खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस मौके पर जय गोविंद वर्मा, अरवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.