Maharajganj News: समस्याओं को लेकर खाद्य एवं रसद मंत्री से मिले सदर विधायक
महाराजगंज, नवम्बर 1 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने लखनऊ में खाद्य एवं रसद मंत्री माननीय मनोज पांडेय से मिलकर जनपद एवं सदर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। उनके निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया। मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार तथा आमजन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से कार्य कर रही है l इस दौरान सुशील श्रीवास्तव व संजीव शुक्ला साथ रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.