Maharajganj News: समस्याओं को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
महाराजगंज, जुलाई 5 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। समस्याओं के निदान की मांग की।कार्यकर्ताओं का कहना है कि तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाले सभी मुख्य मार्गों पर आम जनमानस को गर्मी से राहत पहुंचने के लिए पौधरोपण कराया जाय। निचलौल तहसील के गांवों में सैकड़ों की संख्या में सरकारी हैंडपंप और सरकारी टोटी कई वर्षों से खराब हैं, जिसमें से दूषित पानी आता है। भीषण गर्मी को देखते हुए जिन स्थानों पर हैंडपंप व टोटी खराब हैं, उसकी तत्काल मरम्मत कराई जाय। भीषण गर्मी को देखते हुए निचलौल तहसील ब्लॉक, अस्पताल, थाना, बिजली विभाग, वन विभाग, सब्जी मंडी, बस स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, पेट्रोल पंप बैंक, इंटर कॉलेज, धार्मिक स्थलों व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.