Maharajganj News: समय से एंबुलेंस न मिलने पर सीएचसी से रेफर मरीज की मौत
महाराजगंज, अगस्त 21 -- Maharajganj News: परतावल (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। सीएचसी परतावल में शुक्रवार को इलाज कराने आए एक अधेड़ मरीज की एंबुलेंस के इंतजार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार गंभीर स्थिति में बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किए जाने के बाद करीब एक घंटे तक 108 एंबुलेंस नहीं मिल सकी। जानकारी के अनुसार कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा खास निवासी धर्मेंद्र पुत्र दीपक (56) को सांस फूलने की गंभीर शिकायत पर परिजन दोपहर करीब 12:30 बजे सीएचसी परतावल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मरीज की हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए उन्होंने तत्काल 108 नंबर पर फोन किया, लेकिन एक घंटे बाद तक भी एंबुलेंस नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.