Maharajganj News: सभासद उपचुनाव में संतोष ने 55 वोटों से दर्ज की जीत
महाराजगंज, अक्टूबर 15 -- Maharajganj News: महराजगंज। महराजगंज सदर तहसील सभागार में गुरुवार को नगर पालिका वार्ड के शिव नगर मे सभासद पद के उपचुनाव की मतगणना सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुई। तहसीलदार पंकज शाही ने करीब साढ़े ग्यारह बजे संतोष पांडेय उर्फ शेरू को 55 मतों से विजयी घोषित किया गया। उन्हें कुल 702 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमन निगम को 647 मत प्राप्त हुए। चुनाव में अनिल वर्मा को 82, नागेंद्र को 55 व सरोज देवी को 54 वोट मिले। वहीं नोटा के पक्ष में एक मत पड़ा। मतगणना के दौरान कुल 40 मत अवैध घोषित किए गए। उपचुनाव में कुल 1581 वोट पड़े थे। परिणाम घोषित होने के बाद विजेता समर्थकों में खुशी का माहौल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.