Maharajganj News: सफाईकर्मी के न आने पर ग्रामीणों ने संभाली कमान, श्रमदान कर की सफाई
महाराजगंज, अगस्त 21 -- Maharajganj News: भगवानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवां विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत निपनिया के दक्षिण टोला में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने खुद श्रमदान कर मिसाल पेश की। ग्रामीणों ने कुदाल व झाड़ू हाथ में उठाकर नालियों व सड़कों की साफ-सफाई की और स्वच्छ भारत मिशन का संदेश दिया। साथ ही तैनात सफाई कर्मचारी पर गांव में न आने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।स्थानीय निवासियों के अनुसार गांव में सफाई कर्मी के नियमित रूप से न आने के कारण नालियां झाड़-झंखाड़ से पट गई थीं। गंदे पानी व बजबजाती नालियों की वजह से इलाके में दुर्गंध फैल रही थी और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ था। व्यवस्था से तंग आकर ग्रामीण अवधेश, रहमत अली, जयसिंह, वीरेंद्र चौधरी, दीनानाथ, नजरुद्दीन, बुद्धू, रामनाथ व स्वामीना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.