Maharajganj News: सदी पुराने रामजानकी मंदिर की बदलेगी सूरत, जीर्णोद्धार की रखी आधारशिला
महाराजगंज, नवम्बर 7 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। नगर पालिका क्षेत्र के फरेंदा रोड स्थित टेढ़वा कुटी परिसर में स्थापित 113 वर्ष पुराने ऐतिहासिक रामजानकी मंदिर के जीर्णोद्धार की उम्मीद अब पूरी होने जा रही है। शुक्रवार को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन-अर्चन कर मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य की आधारशिला रखी। उन्होंने पांच ईंटें रखकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मंदिर के जीर्णोद्धार की पहल से श्रद्धालुओं में खुशी है।
मंदिर का इतिहास और धार्मिक महत्व मंदिर के देखरेखकर्ता संत कुमार वर्मा ने बताया कि रामजानकी मंदिर का निर्माण वर्ष 1913 में हुआ था। उस समय जय गुरुदेव बाबा मंदिर के पुजारी थे। उनके सानिध्य में मंदिर में सुबह-शाम नियमित पूजा-अर्चना व आरती होती थी। मंदिर में आज भी भगवान श्रीकृष्ण, भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.