महाराजगंज, नवम्बर 19 -- Maharajganj News: बृजमनगंज/कोल्हुई, हिन्दुस्तान टीम। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कवलपुर स्थित बाबा चौराहे पर बुधवार दोपहर अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। परिवार के बड़े बेटे की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: महराजगंज में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिवार का छिना सहारा हादसे में युवक की मौके पर मौत मृतक की पहचान आशीष चौहान (22) पुत्र रामबचन निवासी ग्राम इलाहाबाद, थाना कोल्हुई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को आशीष अपने खेत से सब्जियां तोड़कर बोरे में भरकर बाइक से बाजार में बेचने जा रहा था। इसी दौरान गांव के पास बाबा चौराहे पर एक अज्ञात चार पहिया...