Maharajganj News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, मचा कोहराम
महाराजगंज, अगस्त 25 -- Maharajganj News: फरेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालापुर शाह निवासी आशीष साहनी पुत्र वीर वहादुर शनिवार की शाम अपने दो दोस्तों के साथ स्कूटी से महराजगंज की ओर घूमने गया था। वापसी में किसी वाहन से स्कूटी में टक्कर हो गई और आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद कोहराम मच गया।हादसे की सूचना मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल महाराजगंज ले गए थे। अस्पताल में घायल युवक की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जबकि मेडिकल कालेज से भी उसे लखनऊ पीजीआई भेज दिया गया था। परिजन उसको लखनऊ के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां सोमवार दोपहर बाद उसने दम तोड़ दिया। आशीष की मौत की खबर मिलते ही उसके घर कोहराम मच गया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.