Maharajganj News: सड़क बनी गोदाम, राहगीरों की राह हुई मुश्किल
महाराजगंज, अक्टूबर 12 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा ब्लाक क्षेत्र के सीमावर्ती गांव हरदी डाली में सड़क का इस्तेमाल गोदाम की तरह किए जाने से राहगीरों की मुश्किल बढ़ गई है। दुकानदारी के नाम पर सड़क की पटरी पर दिन भर ई-रिक्शा और ठेले खड़े रहते हैं। देर शाम तक इन्हीं ठेलों पर सामान की बिक्री होती है और कई बार सामान सड़क तक फैला रहता है। इससे मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है और हादसे का खतरा भी बढ़ गया है।स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क की पटरी पर दर्जन भर ई-रिक्शा और ठेले बेतरतीब ढंग से खड़े होने से पैदल राहगीरों के साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। व्यस्त समय में सड़क संकरी होने से जाम लग जाता है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद अतिक्रमण हटाने को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.