Maharajganj News: सड़क निर्माण में धांधली का आरोप, सोहगीबरवा के ग्रामीणों ने सौंपा पत्रक
महाराजगंज, जुलाई 29 -- Maharajganj News: सोहगीबरवा, हिन्दुस्तान संवाद। गंडक पार बसे गांव सोहगीबरवा में सड़क निर्माण के नाम पर धांधली का मामला सामने आया है। सोहगीबरवा थाने से शिकारपुर तक जाने वाली लगभग तीन किमी लंबी सड़क की बदहाली और बजट गबन का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने डीएम को पत्रक सौंपा है।ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2025 में गड्ढा मुक्ति अभियान के तहत पैचवर्क का पैसा आहरित कर लिया गया, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। इसके अलावा मार्च 2026 में इसी सड़क के नवीनीकरण के लिए स्वीकृत लगभग 30 लाख रुपये का बजट भी बिना कार्य कराए ही भुगतान कर दिया गया। शिकायतकर्ता अभिषेक ने डीएम को पत्रक सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, जिस पर जिलाधिकारी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.