महाराजगंज, अगस्त 24 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। जागरूकता अभियान व जांच के बाद भी सड़कों पर अनफिट और मियाद पूरी कर चुके वाहन फर्राटा भर रहे हैं। जिले में करीब तीन हजार वाहन 15 वर्ष से अधिक पुराने हो चुके हैं, जो बिना किसी भय के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इससे सड़क पर चलने वाले लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। बीते दिनों एआरटीओ ने खुद एक मियाद पूरी कर चुकी गाड़ी को पकड़कर थाने भिजवा दिया।

दुर्घटना होने पर पीड़ितों को हो सकती है परेशानी यदि किसी ऐसे वाहन से दुर्घटना होती है जिसका पंजीकरण या फिटनेस वैध नहीं है, तो बीमा दावों के निस्तारण में गंभीर दिक्कतें आ सकती हैं। कई मामलों में बीमा कंपनियां नियमों के उल्लंघन का हवाला देकर क्लेम पर आपत्ति दर्ज कर सकती हैं। ऐसे में दुर्घटना के पीड़ितों और वाहन स्वामियों दोनों को आर्...