महाराजगंज, नवम्बर 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महिला का अंतिम संस्कार कर घर लौट रहे तीन लोग सोमवार शाम को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद इन्हें रेफर कर दिया गया।निचलौल कस्बे के जिगनहवा नहर के पास अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ऑटो के नीचे दबने से तीनों को गंभीर चोटें आईं। मौके पर जुटे राहगीरों ने उन्हें बाहर निकालकर सीएचसी निचलौल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नगर के जिगनहवा वार्ड निवासी पुजारी गुप्ता, संजय वर्मा और ठूठीबारी निवासी विकास सोमवार को एक महिला का अंतिम संस्कार करने मधवलिया जंगल गए थे। अंतिम संस्कार के बाद तीनों ऑटो से घर लौट रहे थे। शाम करीब पांच बजे जिगनहवा नहर के पास अचानक ऑटो पलट गया। ऑ...