महाराजगंज, जुलाई 26 -- Maharajganj News: महराजगंज, नवीन विषेन। समाजवादी पार्टी ने रविवार को गणेश शंकर विद्यार्थी इंटर कॉलेज के सभागार में संविधान मान-सम्मान स्थापना दिवस मनाकर संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय व लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प दोहराया। जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संविधान की मूल भावना को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का आह्वान किया। जबकी संचालन जिला सचिव शमसुल हुदा ने किया।

संविधान मान-सम्मान स्तंभ की स्थापना जिलाध्यक्ष ने कहा कि 26 जुलाई 2024 को राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेश भर के पार्टी कार्यालयों में संविधान मान-सम्मान स्तंभ स्थापित किए गए थे। इसका उद्देश्य संविधान, लोकतांत्रिक मूल्...