महाराजगंज, नवम्बर 16 -- Maharajganj News: नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर नौतनवा कस्बे के गुरुद्वारे से प्रतिदिन सुबह निकल रही प्रभात फेरी कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजर रही है। सिख समुदाय के लोगों द्वारा प्रभात फेरी निकालकर प्रकाश पर्व मनाने का संदेश दिया जा रहा है। नगर की कीर्तन में मधुर गुरूवाणी से कस्बा गुंजायमान हो उठा। निशान साहिब की अगुवाई में रविवार की सुबह गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से निकली प्रभात फेरी नौतनवा के मुख्य मार्ग होते हुए सोनौली बाजार के नेपाल सीमा तक पहुंची। वहां मौजूद समाजसेवी व विभिन्न राजनीतिक संगठन के लोगों ने प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा का स्वागत किया।प्रभात यह भी पढ़ें- Saharanpur News: फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंजा नगर,...