महाराजगंज, अक्टूबर 18 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल ब्लॉक के ग्राम बसुली से चंदा गुलरभार को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। बरसात के दिनों में सड़क की बदहाली के कारण राहगीरों और छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसकी मरम्मत को लेकर जिम्मेदारों की उदासीनता को देखते हुए छात्रों ने श्रमदान कर मरम्मत शुरू कर दिया है। छात्र इसकी चार दिनों से मरम्मत करने में जुटे हैं। कुछ दिन पहले स्कूल जाते समय छात्र शहजाद अली की साइकिल फिसल गई। इससे उसकी किताब कॉपियां बारिश के गंदे पानी में गिरकर पूरी तरह भीग गईं।​ उसने अपनी समस्या अपने सहपाठियों को बताया, जिसके बाद सभी छात्र सड़क सुधारने के लिए एकजुट हो गए। चार दिनों से लगातार छात्र इस कार्य में लगे हुए हैं। इस श्रमदान में गोलू कुमार,​ सैफ अली, ​म...