महाराजगंज, अक्टूबर 18 -- Maharajganj News: सोनौली/नौतनवा, हिन्दुस्तान टीम। लखनऊ के चर्चित शिवम शर्मा हत्याकांड में आरोपित श्रद्धा दुबे की तलाश भारत-नेपाल सीमा तक पहुंच गई है। शुक्रवार शाम लखनऊ की एसओजी व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर बाजार में दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। करीब तीन से चार घंटे तक चली पड़ताल के दौरान टीम ने दुकानदारों से पूछताछ कर आरोपित की संभावित आवाजाही से जुड़े सुराग जुटाने की कोशिश की। जांच में स्थानीय पुलिस ने भी सहयोग किया। यह भी पढ़ें- मॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश में नेपाल बॉर्डर पर पहुंची पुलिस, CCTV से दुकानदारों तक से पूछताछनेपाल सीमा तक पहुंची तलाश पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद से श्रद्धा दुबे फरार है। घटना क...