महाराजगंज, अक्टूबर 11 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को जिले के प्रमुख दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। सुबह से ही मां दुर्गा के दर्शन-पूजन के लिए महिलाओं की लंबी कतारें लगी रहीं। बृजमनगंज क्षेत्र के लेहड़ा दुर्गा मंदिर, महराजगंज शहर के दुर्गा मंदिर और नौतनवा क्षेत्र के बनैलिया देवी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिरों में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र पर्व की शुरुआत की। यह भी पढ़ें- Navratri wishes in hindi: मां को चुनरी चढ़ाई, एक अरदास अपनी लगाई है, इन 15 विशेज दें सभी को शुभकामनाएं यह भी प...