Maharajganj News: शिक्षित और संगठित होकर बनाएं अपनी पहचान : गंगा
महाराजगंज, अगस्त 30 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा में स्थित एक पैलेस में रविवार को सैंथवार मल्ल क्षेत्रीय विकास एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह ने समाज के लोगों का आह्वान किया कि वे शिक्षित और संगठित होकर अपनी पहचान बनाएं। उन्होंने कहा कि जब सैंथवार मल्ल समाज एकजुट रहेगा, तभी सम्मान मिलेगा। दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर समाज के हित को देखते हुए अपने समाज के लोगों का समर्थन करें तथा एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाएं। कहा कि किसी का पिछलग्गू बनने से बेहतर है कि अपने अंदर नेतृत्व की क्षमता विकसित करें। पिछलग्गू बनने से अपने समाज की स्थिति मजबूत नहीं हो सकती है। सैथवार मल्ल समाज के लोगों को मान सम्मान के लिए संगठित रहना पड़ेगा।आयोजक दीपक सिंह ने महोत्सव में आए सैंथवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.