महाराजगंज, सितम्बर 16 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। प्राथमिक विद्यालय हरदी प्रथम के परिस में मासिक शिक्षण संकुल बैठक आयोजित हुई। प्रधानाध्यापक संदीप कुमार कनौजिया की अध्यक्षता में बैठक में निर्धारित एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा हुई। नोडल शिक्षण संकुल विनोद कुमार व संकुल अनंत यादव, मोहन शर्मा ने दो-दो एजेंडा बिंदुओं पर जानकारी दी। एआरपी शैलेंद्र कुमार नायक ने विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाने के सुझाव दिए।बैठक के अंत में सुशील ने परिवेशीय वस्तुओं का उपयोग करते हुए बच्चों को पढ़ाने की विधि बताई। उन्होंने कहा कि आसपास उपलब्ध वस्तुओं को शिक्षण गतिविधियों से जोड़ने पर बच्चों की समझ विकसित करने में मदद मिलती है। यह भी पढ़ें- संकुल बैठक में शिक्षकों ने सीखी निपुण एवं आईसीटी दक्षताएं बैठक में अच्युतानंद प...