महाराजगंज, अक्टूबर 23 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के लिए जिले में मतदान प्रक्रिया तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। सुबह की धीमी शुरुआत के बाद दिन चढ़ने के साथ ही मतदान केंद्रों पर शिक्षकों का उत्साह परवान चढ़ता दिखा। निर्वाचन कार्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक अपराह्न दो बजे तक जिले के सभी 11 मतदान केंद्रों पर कुल 68.73 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। जिले में पंजीकृत कुल 3572 शिक्षक मतदाताओं में से दोपहर दो बजे तक 2455 शिक्षक अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। इसमें 1956 पुरुष व 499 महिला मतदाता शामिल हैं।कड़ी यह भी पढ़ें- Maharajganj News: शिक्षक निर्वाचन: महराजगंज में दोपहर होते ही बढ़ा मतदान का ग्राफ, 43.31 फीसदी ने डाले वोट सुरक...