महाराजगंज, अक्टूबर 10 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। दशहरा, दीपावली व छठ सहित आगामी पर्वों को लेकर डीएम गौरव सिंह सोगरवाल और एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने विभिन्न समुदायों के धर्म गुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक की। आगामी त्योहारों में शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइंस का अनुपालन सुनिश्चित करने और शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की गई। डीएम ने कहा कि किसी भी दशा में गैर परम्परागत आयोजन को आयोजित न करें। आयोजक प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट चार्ट और समय सारिणी का पालन अनिवार्य रूप से करें। कहा कि सोशल मीडिया पर एआई जनरेटेड भड़काऊ व भ्रामक पोस्ट पर पुलिस और प्रशासन की कड़ी निगाह है। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: डुमरियागंज में दुर्गापूजा और दशहरा को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक कहा कि सभी एसडीएम और सीओ थानों पर संयुक्त बैठक से न...