Maharajganj News: शार्ट सर्किट से भड़की आग से सिलेंडर में ब्लास्ट, दीवार ढही और महिला घायल
महाराजगंज, नवम्बर 7 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फरेंदा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव निवासी गणेश यादव के घर में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। शार्ट सर्किट से लगी आग की लपटें गैस सिलेंडर तक पहुंच गईं, जिसके बाद उसमें जोरदार धमाके के साथ विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि मकान की दीवार ढह गई और दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में गणेश की पत्नी गीता देवी घायल हो गई, जबकि घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
शॉर्ट सर्किट के बाद सिलेंडर में विस्फोट बताया जा रहा है कि घर में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग लग गई। शुरुआत में परिवार के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.