Maharajganj News: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी
महाराजगंज, सितम्बर 20 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत परतावल की एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक संबंध बनाने और बाद में फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार युवती का आरोप है कि आरोपी नवरत्न ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ कई वर्षों तक संबंध बनाए। शादी के लिए कहने पर वह बाद में शादी करने की बात कहकर उसे टालता रहा। आरोप है कि कुछ दिन पहले परतावल में एक दुकान के पास आरोपी ने युवती को अपने साथ चलने के लिए कहा। इनकार करने पर गाली-गलौज की और उसके पास मौजूद फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।युवती के मुताबिक उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी, लेकिन सामाजिक बदनामी के डर से त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.