Maharajganj News: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
महाराजगंज, नवम्बर 1 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इन्कार करने के आरोप में बृजमनगंज पुलिस ने एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार की रात बृजमनगंज-फरेंदा मार्ग पर बनकटी मोड़ के पास से पकड़ा। पुलिस के अनुसार, एक युवती ने थाने में तहरीर देकर युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इन्कार करने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता और गवाहों के बयान के आधार पर मुकदमे में मारपीट और धमकी देने से संबंधित धाराएं भी बढ़ाई गईं। टीम ने आरोपी राज विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, उपनिरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.