महाराजगंज, जुलाई 24 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पुरंदरपुर पुलिस ने शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी के सामान, अवैध असलहे व नगदी बरामद की है। बीते 12 जुलाई को इन चोरों ने हरैया रघुवीर गांव में बंद घर का ताला तोड़ चोरी की थी। यह भी पढ़ें- घर में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तारगिरफ्तारी की प्रक्रिया एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोविन्द उर्फ गोभी निवासी ग्राम करमहवा बुजुर्ग थाना पुरन्दरपुर, दिनेश यादव निवासी ग्राम बड़हरा थाना कोतवाली-महराजगंज और सुजीत यादव निवासी ग्राम करमहवा बुजुर्ग थाना पुरन्दरपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पुरंदरपुर क्षेत्र के ग्राम हरैया रघ...