महाराजगंज, अक्टूबर 16 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। शहर के दुर्गा मंदिर प्रांगण से मां दुर्गा के आह्वान के लिए श्री-श्री दुर्गा पूजा बजरंग अखाड़ा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने बिल्वा निमंत्रण यात्रा निकाली। शहर के देवी-देवताओं के मंदिर में विधि-विधान से पूजन कर उन्हें पंडाल में आने के लिए निमंत्रण दिया। चौराहों पर खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किया। बिल्वा निमंत्रण यात्रा दुर्गा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर कालेज रोड होते हुए मऊपाकड़ स्थित दुर्गा मंदिर पहुंची। वहां पर पुजारी अवधेश पांडेय और कृष्ण मुरारी त्रिपाठी ने विधि-विधान से कलश पूजन कर मां को पंडाल में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: शहर स्थित कालीबाड़ी में बंगाली विधि विधान से होती है मां दुर्गा की पूजन यहां से यात्रा शहर के...