Maharajganj News: शहर के आठ वार्डों में बनेंगे सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालय
महाराजगंज, अगस्त 17 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पालिका प्रशासन शहर के खुले में शौचमुक्त करने के लिए पहल की है। इसके लिए हर वार्ड में मानक के हिसाब से सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालय बनाया जाएगा। पहले चरण में गांव से वार्ड बने आठ मोहल्लों में शौचालय बनेगा। इसके लिए कोशिश तेज कर दी गई है। 69 हजार आबादी वाले नगर पालिका महराजगंज में 25 वार्ड हैं। इनमें गांव से वार्ड बने 32 गांव और टोले शामिल हैं। गांव से वार्ड बने इन मोहल्लों में सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालय नही हैं। इससे इन मोहल्ले के अधिकांश लोग खुले में शौच कर रहे हैं। शिकायत पर नगर पालिका प्रशासन शहर के सभी वार्डों में मानक के हिसाब से सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालय बनाने की पहल की है। पहले चरण में गांव से वार्ड बने आठ मोहल्लों में सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालय बनाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.