Maharajganj News: शराब पीने से मना करने पर बेटे ने पिता की ईंट से कूंच मौत के घाट उतारा
महाराजगंज, जुलाई 12 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज शहर के पिपरदेउरा गांधी नगर वार्ड में शनिवार देर रात शराब पीने व जुआ खेलने से मना करने पर एक बेटे ने अपने ही पिता पर ईंट से हमला कर मौत के घात उतार दिया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपित पुत्र को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में आरोपित पुत्र के खिलाफ पुलिस गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांधी नगर वार्ड निवासी 55 वर्षीय हरिखमन ठेला लगाकर मूंगफली बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। आरोप है कि बड़ा बेटा शेषनाथ शराब पीने व जुआ खेलने का आदी है। परिवार के लोगों के मुताबिक इसी बात को लेकर आए दिन पिता-पुत्र के बीच विवाद होता रहता था。 यह भी पढ़ें- Moradabad News: मामूली विवाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.