Maharajganj News: व्यापारियों के साथ की बैठक, समस्याएं सुन दिए निस्तारण के आश्वासन
महाराजगंज, जुलाई 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा थाना सभागार में कस्बे के व्यापारियों के साथ पुलिस अधिकारियों ने बैठक कर समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह एवं थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने व्यापारियों की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें जल्द से जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में मौजूद विभिन्न व्यापारी संगठन के पदाधिकारी व व्यापारियों ने कहा कि कस्बे में लगातार जाम की समस्या जटिल होती जा रही है, जिससे आम नागरिकों के साथ व्यापारियों के कारोबार पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। चौराहे पर आए दिन शाम के समय पुलिस द्वारा की जा रही वाहन चेकिंग को भी तत्काल बंद किए जाने की मांग की। व्यापारियों ने सुरक्षा को लेकर पुलिस की कुछ जगहों पर चौकसी बढ़ाने की मांग की। गांधी चौक पर हर समय जाम की समस्या उत्पन्न होती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.