महाराजगंज, जुलाई 15 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने ईवीएम एवं वीवीपैट के भण्डारण एवं सुरक्षा के दृष्टिगत कलक्ट्रेट परिसर में स्थित स्ट्रांग रूम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। हर समय सीसीटीवी को सक्रिय रखने और कड़ी निगरानी का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विद्युत सुरक्षा आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम/वीवीपैट का रखरखाव , तथा गार्ड रूम आदि के विषय में जरूरी दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार ईवीएम/वीवीपीएटी का रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्ट्रांग रूम में नियमानुसार ही किसी के प्रवेश को अनुमन्य करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी की क्रियाशीलता हर समय सुनिश्चित रखा जाए। निर...